भभुआ, जनवरी 13 -- खटखरी, चौधरना, बभनी, जिलिया डोहर, कुरूवासोत, जमुनीनार, सरईनार, सोढ़ा, बानोदाग, श्रवणदाग, टोड़ी में अवैध कब्जा बोले डीएफओ, अधिकारी व कर्मी की मिलीभगत की पुष्टि हुई तो करेंगे कार्रवाई कहा, नहीं थी जानकारी, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी को जांच करने के लिए भेजा (पड़ताल/पेज तीन) भभुआ/अधौरा, हि.टी.। बाघ अभ्यारण्य क्षेत्र की जमीन पर अवैध कब्जा कर कई गांवों में मकान बनाकर लोग रह रहे हैं और खेती कर रहे हैं। जबकि बाघ अभ्यारण्य क्षेत्र बनाने के लिए सरकार से हरी झंडी मिल चुकी है। जब इस बारे में डीएफओ का पक्ष जानने के लिए उनसे बात की गई, तो उन्होंने इससे अनभिज्ञता जताई और कहा कि वह तुरंत रेंजर को संबंधित गांवों में जांच के लिए भेज रहे हैं। इसमें विभाग के जिस अधिकारी या कर्मी की संलिप्तता सामने आएगी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और अतिक...