भभुआ, फरवरी 20 -- कैमूर मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लंबी लड़ाई लड़ने की बात कही मोर्चा ने सात सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रखंड कृषि समन्वयक को सौंपा (पेज चार) अधौरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय अधौरा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष शुक्रवार को कैमूर मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आमसभा की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा अधौरा के 77 गांव को विस्थापित कर बाघ अभयारण्य क्षेत्र बनाने की योजना बना रही है। लेकिन, इसके खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे और जीतेंगे। हम आदिवासी-वनवासी सदियों से पीढ़ी दर पीढ़ी यही निवासी करते आ रहे हैं। पिढी दर पिढी यहां निवास करते आ रहे हैं। हमलोग गरीब जंगल के फल-फूल बेच-खाकर अपना जीविका चलाते हैं। जब जंगल में सरकार बाघ पाल देगी तो जंगल में जाने पर रोक लग जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि इस जंगल को हमारे पूर्वजों ने बचाक...