काशीपुर, फरवरी 22 -- जसपुर, संवाददाता। शनिवार को बाघिन के हमले में मारे गए छात्र अमरीक सिंह ऊर्फ बब्बू का दाह संस्कार कर दिया गया। इससे पहले विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। वन विभाग सोमवार को मृतक के परिजनों को तीन लाख रुपये की रकम देगा। शनिवार को सुंदरनगर भोगपुर निवासी 15 वर्षीय अमरीक सिंह उर्फ बब्बू अपने घर से करीब 50 मीटर दूर बंधे जानवरों का चारा डालने गया था। इस बीच बाघिन ने उस पर गाय को बचाने के चक्कर में हमला कर दिया था। जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं विधायक आदेश चौहान ने अफसरों से वार्ता कर ग्रामीणों की सुरक्षा के कदम उठाने को कहा। वन क्षेत्राधिकारी महेश बिष्ट ने बताया कि मृतक को दस लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। सोमवार को फौरी तौर पर उसके परिजनों को तीन लाख रुपये क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.