जामताड़ा, दिसम्बर 26 -- बाघाशोला में नुक्कड़ नाटक किया ग्रामीणों को जागरूक कुंडहित,प्रतिनिधि। वित्तीय समावेशन को लेकर शुक्रवार को कुंडहित मुख्यालय के निकट स्थित बाघाशोला गांव में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। पांच सदस्यीय टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को बैंकों के माध्यम से चलाई जाने वाले विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उसका लाभ उठाने को प्रेरित किया गया। झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कुंडहित के तत्वाधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को मुख्य रूप से डिजिटल बैंकिंग, स्वास्थ्य बीमा, एसबीआई पीआई, जमा योजनाएं,अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन खाता योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा, मुद्रा लोन आदि के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थ...