गुमला, फरवरी 1 -- कामडारा। बसिया प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने रविवार को पर्यटक स्थल बाघमुंडा में पिकनिक का आनंद उठाया। लजीज व्यंजनों के साथ गीत-संगीत और सामूहिक नृत्य के बीच पूरे दिन सेविकाओं में उत्साह और उमंग देखने को मिला। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं बालू की रेत पर नृत्य करती नजर आईं और बहती जलधारा व चट्टानों के बीच फोटोशूट व सेल्फी लेकर यादगार पल संजोए।प्रकृति की मनोरम वादियों में सेविकाओं ने खुलकर मनोरंजन किया। इस अवसर पर सीडीपीओ मेविश मुंडू, महिला पर्यवेक्षिका पुष्पा लकड़ा, सेविका नीलम कंडुलना, रीमा देवी, शशिकला देवी, मंजलिस्ता, एस्थेर, लीला समेत प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...