धनबाद, जून 18 -- धनबाद। बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रखंडस्तरीय संगठनात्मक बैठक होगी। यह जानकारी झारखंड राज्य चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी प्रदेश महामंत्री सह जिलामंत्री संजुत कुमार सहाय ने बयान जारी कर दी है। कहा कि लंबे समय से बैठक नहीं होने के कारण संगठन की समिति गठन और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा नहीं हो रही है। बैठक में इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक में संघ पदाधिकारी, नियमित एवं अनुबंध कर्मचारी, सीएचओ, सहिया, बीटीटी, योग शिक्षक व यक्ष्मा कर्मी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.