धनबाद, अक्टूबर 6 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। जलापूर्ति योजना से जुड़ी समरसेबल पंप जल जाने से परेशान एक बड़ी आबादी के लिए रविवार की सुबह खुशियां लेकर आई। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के निजी मद से 10 एचपी का पंप लगाया गया। विधायक श्री महतो ने जलापूर्ति योजना का नारियल फोड़कर उदघाटन किया, जिसके बाद इलाके में जलापूर्ति शुरू हुई। बाघमारा बाजार जलापूर्ति समिति द्वारा संचालित इस योजना से बाघमारा बाजार, ब्लॉक परिसर, स्टेशन रोड, रथटांड़, बंगालीपाड़ा सहित अन्य टोले-मोहल्ले में जलापूर्ति की जाती है। पानी की समस्या के निदान के लिए बाघमारा के नागरिकों ने विधायक को साधुवाद दिया। मौके पर विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण करना उनकी पहली प्राथमिकता है। मौके पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष राजू शर्मा, पूर्व अध्यक्ष बच्चू राय, दिनेश हेलीवाल, सत्यनारायण पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.