घाटशिला, फरवरी 23 -- बाघमारा में भाटू पाता मेला में उमड़ी भीड़ पोटका, संवाददाता। बाघमारा में शिवरात्रि के अवसर पर प्रसिद्ध भाटू पाता मेला का भव्य आयोजन किया गया। यहां 16 फरवरी से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार, विशिष्ट अतिथि परगाना बाबा हरिपदो मुर्मू, पुनता मुर्मू, सुशील हांसदा, दशमाथ हांसदा एवं क्षेत्र के माझीगण उपस्थित हुए एवं आयोजन के लिए कमेटी की सराहना की। मुख्य अतिथि ने कहा कि यहां प्राचीन काल से ही प्रत्येक वर्ष माघ बोंगा (माह) अमावस्या और फागुन बोंगा मुलु: (माह) में आयोजित होता आया है। पर्व त्योहार से हमारा संस्कृति संरक्षित होता है। मेला का कार्यक्रम में यहां बीते 15 फरवरी की रात में मारांग बुरू बोंगा बेभार (पूजा), 16 को जागरण, 17 को आदिवासी पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन सहित विविध आकर्...