धनबाद, फरवरी 21 -- कतरास, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी के बाघमारा प्रखंड कार्यकर्ताओं की एक बैठक शुक्रवार को कतरास नगर निगम अध्यक्ष नवदीप गुप्ता के आवासीय कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान महासचिव रामा शंकर तिवारी ने की। बैठक में बाघमारा प्रखंड के बाबूडीह स्थित हिलटॉप क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में जारी अवैध कोयला खनन पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठित तरीके से हो रही अवैध खुदाई के कारण राज्य की करोड़ों रुपये की खनिज संपदा की लूट हो रही है, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है। पार्टी नेताओं ने जिला प्रशासन और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) प्रबंधन से तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही इस कारोबार में शामिल लोगों तथा उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.