देवघर, दिसम्बर 17 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघमारा स्वास्थ्य केंद्र अवस्थित प्रयोगशाला से हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली गयी है। घटना को लेकर स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत प्रयोगशाला प्रावैधिक आलोक कुमार ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। प्रयोगशाला प्रावैधिक द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि सोमवार रात अज्ञात चोरों ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में घुसकर प्रयोगशाला कक्ष का ताला तोड़ दिया। उसके बाद चोरों ने कमरे में रखे कीमती उपकरणों और सामानों पर हाथ साफ कर लिया। चोरी गए सामानों में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर, दो सीपीयू, एक यूपीएस, दो माउस, की-बोर्ड, एक एसी, एसी रिमोट, कुर्सी समेत अन्य जरूरी प्रयोगशाला सामग्री शामिल है। चोरी गए सभी सामानों की कीमत हजारों रुपए बताई जा र...