प्रयागराज, नवम्बर 15 -- पंपिंग स्टेशन के निकट बाघंबरी रोड से बक्शी बांध को जोड़ने वाले फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) की जनरल ड्रॉइंग (जीडीआर) को स्वीकृति मिल गई है। यह ड्रॉइंग रेलवे के ब्रिज वर्कशॉप, लखनऊ को विस्तृत ड्रॉइंग तैयार करने के लिए भेज दी गई है। विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने शनिवार को उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील वर्मा से मुलाकात कर इस परियोजना के आगे बढ़ने पर उन्हें बधाई दी। बताया कि लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से एफओबी का निर्माण किया जाएगा। बक्शी बांध पर फ्लाईओवर निर्माण के बाद अल्लापुर के लोगों को वहां पहुंचने के लिए काफी लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। स्थानीय लोगों की ओर से मांग की जा रही थी कि बाघंबरी मोड़ से बक्शी बांध को जोड़ा जाए, ताकि आमजन को सीधा मार्ग मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...