अमरोहा, जनवरी 2 -- हसनपुर। चोरों ने हैबतपुर बंजारा लिंक मार्ग पर स्थित नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी अरशद रियाज के आम के बाग से बुधवार रात ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। चोर ट्रांसफार्मर का तेल व क्वाइल आदि निकालकर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत 25 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। गुरुवार सुबह कोतवाली में तहरीर दी गई। यूपी 112 पुलिस ने मौका मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रेमपाल सिंह ने बताया कि जांच-पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...