रामपुर, फरवरी 16 -- सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह युवक का शव बाग में लटका मिला तो सनसनी फैल गई। दिमागी रूप से कमजोर युवक रविवार देर शाम को घर से गायब हुआ था और सुबह आम के पेड़ में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। युवक के मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के सैनपुर गांव की है। गांव के नजदीक आम के बाग में ग्रामीणों ने युवक का शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। पहचान होने पर मालूम हुआ युवक पास ही के गांव नगलिया आकिल निवासी जितेंद्र सैनी उर्फ जिंदल उम्र 30 वर्ष है। युवक की मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते ब...