बहराइच, अगस्त 8 -- रुपईडीहा। नेपाल सीमा से सटी रुपईडीहा नगर पंचायत के वार्ड नं 10 रामजानकी मे एक घर के खाली बगीचे में अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गयी है। मृतक अरुण बरनवाल पुत्र राम प्रवेश बरनवाल निवासी कोहलपुर नगर पालिका वार्ड नं 9 पिपरी झंडाहवा जिला बांके राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। मृतक के बाएं हाथ में अरुण नाम का टैटू गुदा है। मृतक की बहन प्रभा बरनवाल ने फोन पर इसकी पुष्टि की है। उक्त जानकारी देते हुए रुपईडीहा थाने के सब इंस्पेक्टर राहुल सरोज ने बताया कि मृतक के चहरे पर चोट के निशान हैं। एक, दो दिन पूर्व मौत होती हुई दिखती है। प्रारंभिक जांच मे मृतक के नशे की कुलत में फंसे होने की आशंका है। नेपाल के संचार माध्यमों व सामाजिक संजाल में यह घटना प्रसारित की जा रही है। एक वर्ष पूर्व भी इसी बाग में रक्षाबंधन के आसपास एक युवक का शव मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.