बिजनौर, नवम्बर 17 -- अधेड़ सीमेंट व्यापारी का शव पेड़ पर लटका मिला। थाना प्रभारी राम प्रताप सिंह ने मृतक के पास से सुसाइड नोट मिलने का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी स्थित आम के पेड़ पर अधेड़ का शव लटका हुआ था। शव पर नजर पड़ने के बाद मौके से गुजर रहे ग्रामीणों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया। मृतक की शिनाख्त गांव मेघपुर निवासी सीमेंट व्यापारी मो. हनीफ पुत्र यामीन (52 साल) के रूप में हुई। मृतक के परिजनों के मुताबिक हनीफ सुबह साढ़े सात बजे दुकान पर जाने का हवाला देकर रोजाना की तरह घर से निकला था। पुलिस द्वारा प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला होने की बात कही जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...