मैनपुरी, मई 27 -- थाना क्षेत्र के ग्राम जिजई में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया है कि मृतक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। पुलिस को घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। मंगलवार को थाना क्षेत्र के ग्राम जिजई निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र जाटव पुत्र नाथूराम बगीचे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक दो पुत्री और एक पुत्र का पिता था। उसकी दोनों पुत्रियां उसके पास रहती थी और पुत्र पत्नी के पास रहता था। दोनों के बीच पिछले पांच वर्षों से विवाद चल रहा है। मामले की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। बताया गया है कि सोमवार की रात वह गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.