अमरोहा, अक्टूबर 2 -- आलू बुआई के लिए भूमि का पलेवा करने गए किसान का शव नजदीकी आम के बाग में रस्सी के सहारे पेड़ पर लटका मिला। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया सुसाइड की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह पुरसल निवासी ग्रामीण रास्ते से होकर गुजर रहा था। इस दौरान उसने देखा कि आम के बाग में पापड़ी के पेड़ पर करीब 40 वर्षीय युवक का शव लटक रहा था। उसने आदमपुर गांव में खबर की। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त 40 वर्षीय संजय पुत्र बलवंत सैनी निवासी आदमपुर के रूप में हुई। पता लगा कि संजय मंगलवार रात भूमि का पलेवा करने के लिए खेत पर आया था। खेत से कुछ दूरी पर बाग में रात में किसी समय उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता बलवंत सिंह ने बताया कि संजय को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.