बहराइच, दिसम्बर 25 -- नवाबगंज (बहराइच), संवाददाता। बहराइच वन प्रभाग के अब्दुल्लागंज रेंज के जंगल व भाखला नाला से सटे चनैनी गांव बाग में छिपे तेंदुए ने गुरुवार सुबह खेत जा रही महिलाओं पर झपटा मारा। जान बचाकर भागी महिलाओं के शोर पर बचाने दौड़े दो ग्रामीणों को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। इसकी भनक लगते ही पुलिस व वन महकमे की टीमें गांव पहुंची है। घायलों को चरदा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। नवाबगंज थाने के चनैनी गांव में गुरूवार सुबह लगभग सात बजे कुछ महिलाए खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाग में छिपे गुर्राहठ भरते ने तेंदुए ने उन की ओर झपट्टा मारा। महिलाए शोर मचाती जान बचाकर भागी। उनके शोर पर को देख लिया। महिलाओं के शोर मचाने पर राम धीरज यादव और नगे कश्यप दौड़े। तो आक्रामक तेंदुए ने उन दोन...