कौशाम्बी, अगस्त 16 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा धाम के मिर्जापुर में शुक्रवार की सुबह एक किशोरी का शव बाग में आम के पेड़ से लटकता मिला। जानकारी होते ही वहां लोगों का खासा मजमा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अफजलपुर सातों के मजरा मिर्जापुर गांव में शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे लोगों ने बाग में आम के पेड़ पर किशोरी का शव लटकते हुए देखा। किशोरी का शव फांसी पर दुपट्टे से लटका था। जानकारी होने पर गांव के तमाम लोग वहां इकट्ठा हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान मिर्जापुर सातों गांव के रामखेलावन वहां पहुंचे। राम खेलावन ने शव की शिनाख्त अपनी 16 वर्षीया बेटी मनीषा के रूप में की। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पो...