कन्नौज, नवम्बर 11 -- फोटो 1-माफियाओं द्वारा काटे गए हरे पेड़। -माफियाओं ने काट डाले आम के एक दर्जन हरे पेड़ -प्रशासन की कार्यवाही से लकड़ी माफियाओं में हडक़ंप छिबरामऊ, संवाददाता। शहर में पेड़ माफियाओं ने रात के अंधेरे में धमें के ताल के पास एक दर्जन हरे आम के पेड़ काट डाले। इस घटना ने स्थानीय लोगों और पर्यावरण संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। वन विभाग ने बाग मालिक और कपूरपुर गांव के ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कोतवाली क्षेत्र के धमे के ताल के पास बहुत बड़ा बाग है। बीती रात बाग में खड़े आम व अन्य किस्म के करीब एक दर्जन से अधिक पेड़ों को लकड़ी माफियाओं ने काट दिया। मंगलवार की सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो उनमें रोष फैल गया। लोगों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी के न...