शामली, मार्च 26 -- रामडा रोड पर पोल्ट्री फार्म के सामने बाग के अंदर गोवंश के अवशेष मिले। मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की रामडा रोड पर पोल्ट्री फार्म के सामने आडू के बाग में गोवंश के अवशेष पडे है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया। पशु चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि अवशेष छोटे बछडे के है। बाद में पुलिस ने जेसीबी से गडढा खुदवा कर अवशेष को जमीन में दबवा दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में अज्ञात गो हत्यारे के विरूद्ध मकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.