लखनऊ, फरवरी 19 -- जोन 1 स्थित हुसैनगंज के बाग आईना बीबी मोहल्ले में इन दिनों गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति से लोग त्रस्त हैं। बीते कई दिनों से नलों में सीवर मिला पानी आ रहा है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हालात ऐसे हैं कि यह पानी पीने तो दूर, नहाने और कपड़े धोने के लायक भी नहीं बचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी से तेज बदबू आती है और उसका रंग भी मटमैला है। इसके चलते डायरिया, उल्टी-दस्त और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। मजबूरन लोग बाजार से पीने का पानी खरीद रहे हैं, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...