गिरडीह, अप्रैल 2 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया-बगोदर वन प्रक्षेत्र के फोरेस्टर कुंदन कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को बागोडीह जंगल से भारी मात्रा में सखुआ लकड़ी को जब्त किया। जानकारी के अनुसार, सभी लकड़ी डेढ़ वर्ष पूर्व जंगल में लगाई गई थी। हालांकि फोरेस्टर ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि लकड़ी किसने काटी है। कटी लकड़ी को ट्रैक्टर में लादकर वन परिसर ले आया गया है। फोरेस्टर कुंदन कुमार ने लकड़ी जब्त करने की बात कही है। बताया कि लकड़ी किसने काटी है। 24 घण्टे के अंदर स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद कानून सम्मत कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.