नवादा, फरवरी 22 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। इस वर्ष आम के बागों में नई शुरुआत हो गयी है। फूलों यानी मंजर की छटा कृषि क्षेत्र की खुशहाली को बयां कर रही है। इस वर्ष बागों में आम के मंजर काफी अच्छे लगे हैं। निश्चित रूप से अभी तक मौसम काफी बेहतर बना हुआ है। आगे के मौसम पर आम की फसल और फलन पर सब कुछ निर्भर रहेगा। लेकिन वर्तमान में जिले भर में आए आम के मंजर से किसान गदगद हैं। नवादा जिले में 450 हेक्टेयर में आम की खेती होती है। 05 टन प्रति हेक्टेयर आम की उत्पादकता नवादा जिले में है। 2250 टन आम का औसत उत्पादन नवादा जिले में होता है। 05 हजार परिवार जिले में आम की खेती से जुड़े हैं। इन परिवारों में इस वर्ष आए मंजर से बेहद खुशी है। सामान्य तथ्य यह है कि आम द्विवार्षिक फल है, जो एक वर्ष बाद कर बेहतर फलन देता है। चूंकि गत वर्ष आम की फसल बेहतर नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.