हल्द्वानी, फरवरी 2 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वनभूलपुरा पुलिस ने 435 ग्राम चरस के साथ बागेश्वर निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक गौला बाईपास के निकट आंवला चौकी पर रविवार रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी दो युवक बाइक से चौकी की तरफ आते दिखे, लेकिन पुलिस को देखकर अचानक मुड़ गए। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 435 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान भूपेश चन्द्र, दिनेश चंद्र निवासी ग्राम लाथी, थाना कपकोट बागेश्वर के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि घर पर ही उन्होंने भांग की खेती कर चरस तैयार की, जिसमें छह महीने लगे। इसे बेचने के लिए हल्द्वानी आए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.