बागेश्वर, जनवरी 7 -- जन जन की सरकार जन जन के द्वार के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा नकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविरों में 860 लोगों ने प्रतिभाग किया। 59 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 27 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। विभिन्न विभागों ने 56 प्रमाण पत्र भी जारी किए। शामा इंटर कालेज में उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल ने शिविर की अध्यक्षता की। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप सरकार अब स्वयं जनता के द्वार तक पहुंच रही है। शिविरों का उद्देश्य यह है कि पात्र व्यक्तियों को अपने कार्यों के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें अपने ही क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। वहीं, सिमगड़ी न्याय पंचायत के इंटर कालेज स्यांकोट में भी बहुउद्देश्यीय शिविर लगाया। इसमें स्वास्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.