बागेश्वर, जनवरी 16 -- नशामुक्त जिला बनाने की मुहिम में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने 4.53 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत दो लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह ने शुक्रवार को कोतवाली में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम पुलिस और एसओजी की टीम सघन चेकिंग अभियान में थी। इसी दौरान 26 वर्षीय ललित भाकुनी पुत्र देवेंद्र भाकुनी निवासी द्वारसों की चेकिंग की। उसके पास से 4.53 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ धारा 18/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.