बागेश्वर, मई 13 -- जिले में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बागेश्वर में स्कूल जा रही चौरासी निवासी आठ वर्षीय देविका असवाल पर बंदर ने हमला कर घायल कर दिया है। घायलावस्था में छात्रा को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया है। इधर छात्रा के परिजनों ने बताया की देविका अपने भाई के साथ स्कूल जा रही थी, तभी सामने से बंदर ने उनपर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई। बंदर लगातार लोगों और स्कूली बच्चों पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने बंदरों से निजात दिलाने की मांग वन विभाग से की है। छात्रा का उपचार कर रही डॉक्टर साक्षी ने बताया कि छात्रा के सिर में बंदर ने काटा था। उपचार कर घर भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.