बागेश्वर, दिसम्बर 17 -- ठाकुरद्वारा निवासी शुभम जोशी ने कड़ी मेहनत तथा समर्पण के बल पर भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र तथा जिले का नाम रोशन किया है। शुभम ने देश सेवा के संकल्प के साथ एनडीए के माध्यम से चयनित होकर 18 माह का कठोर प्रशिक्षण पूर्ण किया तथा आइएमए देहरादून से प्रशिक्षण के बाद थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त किया है। शुभम की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी से हुई। इसके बाद कक्षा छह से 12वीं तक की शिक्षा नवोदय विद्यालय सिमार से की। उन्होंने 12वीं की परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कालेज से बीएससी 94 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद जेएनयू से एमएससी कर तीन सेमेस्टर उत्तीर्ण किए। इसी दौरान उनका चयन भारतीय वायु से...