बागेश्वर, मार्च 25 -- थाना कोतवाली बागेश्वर परिसर में बने पुलिस भोजनालय का जीर्णोद्धार किया गया। जीर्णोदार और नवनिर्माण कार्य के पूर्ण होने पर पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने मंगलवार को पूजा-अर्चना का इसका शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने भोजनालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को चेक किया गया एवं भोजन की गुणवत्ता को स्वयं चेक किया गया। भोजनालय में अतिरिक्त सफाई रखने एवं प्रतिदिन पुलिस जवानों हेतु गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने व पौष्टिकता का विशेष ध्यान रखते हुए समय से जवानों को भोजन उपलब्ध कराने हेतु संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ अजय लाल साह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैलाश सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.