बागेश्वर, अगस्त 12 -- जिला मुख्यालय में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली है। जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय से यात्रा शुरू की। नगर में बाइक में तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय तक पहुंची। 11 अगस्त से उनका यह तिरंगा यात्रा चल रही है। जिलाध्यक्ष गढ़िया ने कहा कि उनका 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का उनका लक्ष्य रखा गया है। मंडलों तक तिरंगा यात्रा हर घर फहराया जाएगा। इस मौके पर विधायक पार्वती दास, भास्कर दास, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, मीडिया प्रभारी प्रकाश शाह, संजय परिहार, रवि करायत, आदर्श कठायत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...