बागेश्वर, अप्रैल 13 -- बैसाखी पर्व पर संगत ने सुबह स्नान किया। गुरुद्वारों में शबद-कीर्तन का आयेाजित किया गया। गुरुद्वारे को सुंदर तरीके से सजाया गया। गुरुद्वारे में माथा टेकने के साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति की कामना की। रविवार को बैसाखी पर्व पर थड़ा साहिब गुरुद्वारे को विशेष तरीके से सजाया गया। वहां अखंड शबद कीर्तन पाठ किया। लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद छका। ग्रंथी गुरबचन सिंह ने गुरमुखी का पाठ किया। इस अवसर पर हरीश सोनी, किशन सोनी, महेंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, धीरज मेहरा, मनजीत कौर, रविंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...