बागेश्वर, दिसम्बर 16 -- बागेश्वर के ब्लॉक सभागार में पहली बीडीसी बैठक हंगामेदार रही।। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, जर्जर सड़कों और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को लेकर ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने खुलकर नाराजगी जाहिर की। कई मौकों पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक भी देखने को मिली। बैठक में जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, ब्लॉक प्रमुख दीपा देवी एवं मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान अधिकांश वक्ताओं ने विकास कार्यों में बाधा के लिए बजट की कमी को जिम्...