बागेश्वर, दिसम्बर 22 -- राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस की पूर्व बेला पर राजकीय इंटर कालेज में भारतीय मानक ब्यूरो ने जन जागरूकता रैली निकाली। स्टैंडर्ड क्लब के छात्र-छात्राओं के साथ एनसीसी कैडेटों तथा एनएसएस स्वयंसेवी रैली में शामिल हुए। रैली को मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) आशाराम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान छात्रों ने उपभोक्ता अधिकार देश का विकास, सावधानी से खरीदारी खुशहाल भविष्य, जागो उपभोक्ता जागो अपने अधिकारों को जानो, सही मूल्य सही उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार, मानक चिह्नों को पहचानें गुणवत्ता का चयन करें, प्रमाणीकृत उत्पाद सुरक्षित भविष्य जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं दायित्वों की जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.