बागेश्वर, फरवरी 20 -- बागेश्वर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने जनपद की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को जमीनी स्तर पर परखने के लिए आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली बागेश्वर, पुलिस दूरसंचार शाखा, अभिसूचना इकाई और आपातकालीन सेवा डायल 112 का बारीकी से जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली के मालखाना, कार्यालय अभिलेख, हवालात और मेस की स्वच्छता का निरीक्षण किया गया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण और जन-शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अपराध नियंत्रण हेतु अधिक से अधिक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मुख्य चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाई जाए, तांकि अपराधियों में भय और आमजन में सु...