बागेश्वर, मार्च 8 -- गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करने वाली एनसीसी कैडेट को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया गया। बीडी पांडे कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के तथा उनकी धर्मपत्नी रोतुना घोड़के ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अंडर आफिसर अखिल परिहार तथा नेहा जोशी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तथा शाल भेंट किया। एनसीसी अधिकारी ले. डॉ. कमल जोशी ने बताया कि 10 वर्ष से अधिक समय के बाद महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट ने गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाग किया है। यह पल कैंपस के लिए यादगार बन गए हैं। यह पूरे जिले के लिए गौरव की बात भी है। इस अवसर पर कैंपस निदेशक डॉ. जीसी साह, डॉ. अखिलेश चौहान, डॉ. पुष्पा, डॉ. अमित जोशी, नेहा भाकुनी, अंडर आफिसर चंदन कोरंगा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.