गोंदिया, जनवरी 10 -- मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश और हनुमंत कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर महाराज इन दिनों महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के आमगांव में हैं। जहां पर वह इन दिनों भव्य श्रीरामकथा का आयोजन कर रहे हैं। अपने कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हाल ही में 6 लोगों की हिन्दू धर्म में घर वापसी कराई। इन लोगों ने 20 साल पहले बच्चे की बीमारी से परेशान होकर बरगलाए जाने के बाद सनातन धर्म छोड़ दिया था और ईसाई धर्म अपना लिया था। हालांकि अब उनका कहना है कि जैसा उनसे कहा गया था, वैसा कुछ भी नहीं हुआ, जिसके बाद हम खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगे और हमें लगने लगा कि जैसे हमारे साथ धोखा हुआ हो। बागेश्वर बाबा ने जिन छह लोगों की घर वापसी कराई, उनमें से पांच लोगों की पहचान शिवदास, शिमला, कान्हा भगत, संजय भगत और कुंवर अक्ष...