बहराइच, जुलाई 15 -- पयागपुर। सावन माह के पहले सोमवार को पयागपुर स्थित पांडव कालीन बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का जमावड़ा रहा। दूर-दराज से आए लोग घंटों कतारों में खड़े हुए बाबा को जल चढ़ाने के लिए इंतजार करते। मंदिर के महंत ने बताया सावन माह के प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को शाम को भोलेनाथ अलौकिक शृंगार किया जाता है। इसमें भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं। आसपास के दुखहरणनाथ मंदिर, नागेश्वर नाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर अन्य मंदिरों पर भी भक्तों की भारी भीड़ रही। लोग अपनी अपनी अरदास लेकर बाबा भोलेनाथ के दरबार में आए और जलाभिषेक किया। पूरा प्रांगड़ बोल बम, ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव आदि जयकारों से गूंजायमान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.