बरेली, फरवरी 12 -- मध्यप्रदेश स्थित श्री बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर होने वाली 300 कन्याओं के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश ने सभी को निमंत्रण भेजा है। बतादें कि नाथ नगरी परिक्रमा सेवा समिति की ओर से श्री बागेश्वर धाम में 15 फरवरी महाशिवरात्रि पर होने वाली 300 कन्या विवाह महोत्सव में कन्याओं के लिए 300 साड़ी की सेवा लेकर समिति के पदाधिकारी बागेश्वर धाम पहुंचे। मंगलवार को पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट करके साड़ियां उन्हें अर्पण की। बरेली से साड़ियों की सेवा लेकर जाने वालों में सचिन देवल, विक्रम रस्तोगी, देवेश गुप्ता, अरुण मिश्रा, दीपक आनंद, राजन पाठक, शुभम शुक्ला, सुशील सैनी, सुमित आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.