बागेश्वर, जून 18 -- बागेश्वर। जिला अस्पताल में भर्ती एक नेपाली मजदूर गायब हो गया है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। सूचना के बाद पुलिस खोजबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय नेपाली मजदूर हाल निवासी रवाईंखाल वीर बहादुर पुत्र भगत बहादुर मंगलवार की शाम अस्पताल में भर्ती हुआ। उसके सिर पर गंभीर चोट थी। सर्जन की देखरेख में उसका इलाज चला। बुधवार की सुबह वह अस्पताल से अचानक गायब हो गया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। इधर कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि मजदूर की खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...