बागेश्वर, जून 2 -- नगर के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए नगर पालिका ने चार और नए रिक्शा लांच किए हैं। नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल व ईओ ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। दो और रिक्शों को जल्द हरी झंडी मिलेगी। मालूम हो कि नगर पालिका ने नगर में ई-रिक्शे चलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। कई दिनों के ट्रायल के बाद एआरटीओ व प्रशासन से अनुमति मिली। तब पालिका 12 रिक्शे लेकर आई, लेकिन पहली किस्त में छह रिक्शा चलाए, लेकिन चार रिक्शे अनुमति नहीं मिलने से नहीं चल पाए। एक साल तक नगर पालिका बोर्ड भंग रही। अब नए बोर्ड गठन के बाद रिक्शों को चलाने की कवायद शुरू हुई। सोमवार को चार रिक्शों को हरी झंडी मिली। इन्हें कठायतबाड़ा, बिलौना, मंडलसेराा व बाजार क्षेत्र में चलने की अनुमति दी गई है। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने कहा कि दो अन्य रिक्शे भी लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.