बागेश्वर, मार्च 16 -- जिले में सोमवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। सुबह से ही आसमान काले बादलों से घिरा हुआ था। अपराह्न दो बजे बाद एकाएक गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। काफलीगैर और कांडा तहसील में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी शुरू हुई। कमस्यार घाटी में आधे घंटे तक जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। सब्जी से लेकर फल उत्पादन को झटका लगा है। जौ, मसूर और गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है। रविवार को सुबह गरुड़, कपकोट तथा बागेश्वर विकास खंड में बूंदाबादी हुई। इसके बाद धूप-छांव का खेल चला। अपराह्न एक बजे के बाद बादलों की गड़गड़ाहट के साथ रिमझिम वर्षा हुई। पिंडारी तथा कफनी ग्लेशियर में रुक-रुक कर हल्का हिमपात हो रहा है। जिससे हिमालय की तलहटी पर बसे गांवों में शीतलहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्च में अच्छा हिमपात होने से गर्मियों में पेयजल संक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.