बागेश्वर, मार्च 9 -- व्यापार मंडल के तत्वावधान में यहां पुरुष होली गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। आदर्श कॉलोनी की होली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को आकर्षक इनाम दिया गया। चार घंटे तक चले इस कार्यक्रम में होल्यार होली के गीतों में मस्त दिखे। बागनाथ मंदिर में सुबह 11 बजे से होली गायन प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में आदर्श कॉलोनी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गत वर्ष भी उनकी टीम प्रथम स्थान पर थी। द्वितीय स्थान पर बहुली की टीम रही। तीसरे स्थान पर पंत क्वैराली की टीम रही, जबकि चामी की टीम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक की भूमिका केशवानंद जोशी, गोपाल कृष्ण जोशी तथा दीप जोशी ने निभाई। विजेता टीम को क्रमश: नौ, साढ़े सात तथा 5100 रुपये नगद व आकर्षक ट्राफी दी गई। नगर अध्यक्ष कवि जोशी ने सभी का स्वगात किया। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.