मुंगेर, जनवरी 31 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शामपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बागेश्वरी गांव से शराब के नशे में धुत एक शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि थाना की गश्ती टीम ने जांच अभियान के दौरान बागेश्वरी गांव से मुंगेर जिला के बासुदेवपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी रवि कुमार मिश्रा जो अपने नानी घर आया था वह नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...