जमशेदपुर, फरवरी 22 -- प्रसाद चतुर्भुज फाउंडेशन द्वारा स्व. चतुर्भुज प्रसाद की स्मृति में तीन दिवसीय बाल मेले की शुरुआत बागुनहातु फुटबॉल मैदान में हुई। पहले दिन शनिवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रगुप्त सिंह ने दीप प्रज्वलित कर मेले की शुरुआत की। यह आयोजन 21, 22 और 23 फरवरी को बागुनहातु फुटबॉल मैदान में हो रहा है। तीन दिवसीय इस बाल मेले में बच्चों और अभिभावकों के लिए कई आकर्षक और उपयोगी कार्यक्रम रखे गए हैं। पहले दिन पेंटिंग प्रतियोगिता से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें सैकड़ो बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मौके पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नेत्र जांच, दंत जांच, रक्तचाप जांच, मधुमेह जांच और बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध है। आयोजकों के मुताबिक बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.