जमशेदपुर, फरवरी 21 -- जमशेदपुर। प्रसाद चतुर्भुज फाउंडेशन द्वारा शनिवार को तीन दिवसीय बाल मेले शुरू हुआ, यह मेला 21, 22 एवं 23 फरवरी 2026 को बागुनहातु फुटबॉल मैदान आयोजित किया जा रहा है । इस तीन दिवसीय मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन के साधन होंगे। मेले में बच्चों के लिए आकर्षक प्रतियोगिताएं जैसे कि ड्रॉइंग, रंगोली, मेहंदी, फैंसी ड्रेस और अन्य कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांस, म्यूजिक और मजेदार खेल भी होंगे। फाउंडेशन के अध्यक्ष अनुभव कुमार ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य बच्चों को एक मंच प्रदान करना है जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें और नए दोस्त बना सकें। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले सभी बच्चों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...