कोडरमा, जनवरी 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन बागीटांड स्टेडियम, कोडरमा में किया जाएगा। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपते हुए कहा कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या 25 जनवरी 2026 को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीत, संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी भवनों एवं कार्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.