बस्ती, फरवरी 23 -- बस्ती, हिटी। रूधौली थाना क्षेत्र के कुचुरुआ गांव के बाहर बागीचे में पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रुधौली थानाक्षेत्र स्थित के कुचुरुआ गांव के कुछ लोग बागीचे की तरफ टहलने निकले थे। लोगों ने बागीचे में एक पेड़ से एक युवक का शव लटकते देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। शव गांव के ही गिरीश लाल के पुत्र प्रिंस कुमार गौतम (21) का था। प्रिंस के गले में रस्सी का फंदा लगा था। उसका शव पेड़ की डाल से लटक रहा था। ग्रामीणों ने डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दु...