गाजीपुर, मार्च 19 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत शेरपुर के राजस्व ग्राम धर्मपुरा निवासी 59 वर्षीय रामइकबाल गोंड़ का शव गांव के पश्चिम सिवान में पेड़ पर फंदे के सहारे लटकता मिला। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम इकबाल दो दिन पहले घर से निकला था। जानकारी के अनुसार राम इकबाल अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। तीनों भाई अपना अपना परिवार लेकर अलग-अलग रहते थे। वह गांव में रहकर पेशगी पर खेत लेकर पत्नी संगीता देवी तथा पुत्रों के सहयोग से मिर्च, टमाटर आदि की खेती कर परिवार की परवरिश करता था। पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। दो माह पूर्व ही उसकी छोटी लड़की का विवाह हुआ था। इसके पहले भी राम इकबाल घर से कई बार निकलकर जा चुके थे और दो तीन दिनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.