महाराजगंज, फरवरी 8 -- परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल में पुरानी रंजिश में बागीचे में आग लगाने का मामला सामने आया है। नटवा जंगल चेयरमैन टोला निवासी रमाशंकर चौरसिया के अनुसार 26 अप्रैल 2025 को बागीचे में आग लगी मिली। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति को आग लगाते देखा गया, जो मौके से भाग गया। घटना में सागौन, शीशम, यूकेलिप्टस, जामुन व नीम समेत करीब 1200 पेड़ जल गए, जबकि आसपास के सैकड़ों पेड़ भी नष्ट हुए। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...